जनसभा में अचानक रो पड़ीं जया प्रदा, आजम खान पर किया हमला



Jaya Prada Weeping Rampur Jansabha
पूर्व सांसद जयाप्रदा ने बुधवार को रामपुर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया। जयाप्रदा ने नामांकन के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जयाप्रदा भावुक हो गईं | रामपुर संसदीय सीट से नामांकन के बाद समर्थकों को संबोधित करते समय भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा भावुक होकर रोने लगीं। उन्होंने सपा सरकार के मंत्री रहे आजम खां पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि आजम ने उनके साथ जो ज्यादती की, उसे बयां करने में शब्द कम पड़ जाएंगे। यह कहते हुए वह मंच पर ही रोने लगीं।

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जयाप्रदा ने बुधवार को पूजा अर्चना के बाद सादगी के साथ नामांकन कराया। नामांकन के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जयाप्रदा ने बुधवार को सुबह करीब 10.50 बजे बेहद सादगी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची,जहां उन्होंने जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।


नामांकन के वक्त उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल थे। हालांकि उनको दोपहर बाद नामांकन कराना था,लेकिन मुर्हत के हिसाब से उनको जल्द ही नामांकन कराना पड़ा। इससे पहले पूर्व सांसद ने भमरौवा मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और फिर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा पहुंचकर भी माथा टेका। इसके अलावा जयाप्रदा एक मजार में पहुंची,जहां उन्होंने दुआ भी की। इस मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश कैबिनेटे के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी आदि मौजूद रहे।

रामपुर में आजम खान का मुकाबला जया प्रदा से है। जया पहले सपा में थीं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुआ हैं। जया जब रामपुर से सांसद थीं, तब आजम यहां के विधायक रहे। उस समय दोनों के बीच तनातनी होती रहती थी। जया ने कई बार आजम पर आरोप लगाए कि वे उन्हें परेशान करते हैं। कांग्रेस ने यहां से संजय कपूर को टिकट दिया है।

रामपुर में 50 फीसदी से ज्यादा आबादी मुस्लिम है। 2014 लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के नेपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले 1952 से 1971 तक हुए लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस का दबदबा रहा। 1977 को छोड़ दें तो कांग्रेस यहां 10 बार जीत चुकी है। 1991 और 1998 में भाजपा जीती। 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी की तरफ से बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा सांसद चुनी गई गईं। उसके बाद से यह क्षेत्र आजम खान का गढ़ माना जाता है।

Azam Khan Speech
Powered by Blogger.