संभल लोकसभा के १८ लाख वोटर आज चुनेंगे अपना नया सांसद

Sambhal mein bumper voting
Voting in Sambhal
संभल लोकसभा सीट पर 18,12,953 वोटर वोट डालकर आज अपना नया सांसद चुनेंगे। लोकसभा चुनाव में 3 बड़े दलों के प्रत्याशियों समेत 12 योद्धा रण में हैं। वोटरों में मतदान को लेकर जोश और जुनून है। पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में वोटरों ने 2009 के लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 2014 में 62.43 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2009 में 52.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। आज होने वाले मतदान में जिले के लोगों की नजर मतदान प्रतिशत पर टिकी हैं। देखना यह है कि आज होने वाले मतदान में संभल लोकसभा सीट के वोटर 2014 का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं? प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला संभल, असमोली, चंदौसी, बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के 18,12,953 वोटर करेंगे।

संभल लोकसभा सीट पर मुकाबला

संभल लोकसभा सीट पर भाजपा से परमेश्वर लाल सैनी, सपा बसपा रालोद गठबंधन से डा.शफीकुर्रहमान बर्क, कांग्रेस से मेजर जेपी सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 9 प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमाने को वोट की अपील कर रहे हैं। संभल लोकसभा सीट पर मुकाबला माना जा रहा है।

2014 में हुआ था 62.43 प्रतिशत मतदान

2014 के लोकसभा चुनाव में 62.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल वोटर 16 लाख 92 हजार 898 थे।

2019 में संभल लोकसभा सीट पर वोटर -

विस क्षेत्र         पुरुष           महिला        कुल मतदाता


कुंदरकी         202264        171337          373622

बिलारी         185970         159616           345601

चंदौसी         200207         171447           371683

असमोली      193409        164139           357583

संभल           196006        168429           364464


कुल मतदाता  
-      1812953


पुरुष मतदाता   -    
977856


महिला मतदाता  -
  834968


जिले में 131 बल्नरेबिल और 508 क्रिटिकल बूथ


लोकसभा चुनाव के दौरान बल्नरेबिल और क्रिटिकल बूथों पर नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रयासरत है। जिले में 131 बल्नरेबिल और 508 क्रिटिकल बूथ चिह्नित कर किए गए हैं। इन बूथों पर अफसरों की नजर रहेगी।


इन प्रत्याशियों के लिए आज जनता करेगी वोट

        प्रत्याशी                           पार्टी

परमेश्वर लाल सैनी -                 भाजपा

डा.शफीकुर्रहमान बर्क -           सपा

मेजर जेपी सिंह -                    कांग्रेस

करन सिंह यादव -                  प्रसपा

फिरोज खान -                       निर्दलीय

मोहम्मद मसरूर -                निर्दलीय

इल्यास -                              भारतीय हिन्द फौज

वीरेंद्र कुमार प्रजापति -         निर्दलीय

भोजराज -                           स्वतंत्र जनताराज पार्टी

रामचंद्र -                             भारत प्रभात पार्टी

शहला वाजिद -                  अंबेडकर समाज पार्टी - हेलीकाप्टर

हसन रजा -                       राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल - केतली


22670 युवा पहली बार करेंगे मतदान

लोकतंत्र के त्योहार लोकसभा चुनाव में जिले में पहली बार 22670 युवा मतदान करेंगे। कार्यवाहक सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद तारिक ने इसकी पुष्टि की है।
Powered by Blogger.