ग्राम प्रधान की सूची : तेजी से नतीजें आने शुरू, यहां देखें मुरादाबाद, सम्‍भल के व‍िजेताओं की सूची !

 

बिलारी में विजयी प्रधान को बधाइयाँ देते लोग

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के साथ-साथ ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव परिणामों की घोषणा भी शुरू हो गई है। प्रत्येक विकास खण्ड से नतीजे बताए जा रहे हैं। अब तक 16,510 ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के 1,12,358 पदों और 35,812 बीडीसी जीत दर्ज कर चुके हैं। जिला पंचायत वार्ड सदस्य के चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में 3050 में से 800 से अधिक वार्डों में बढ़त बनाई है।

मंडल के रामपुर, अमरोहा, सम्‍भल और मुरादाबाद में मतगणना दूसरे द‍िन सोमवार को भी जारी है। ज‍िला पंचायत सदस्‍य को छोड़कर अन्‍य के नतीजें तेजी से आने शुरू हो गए हैं। पर‍िणामों के इंतजार में समर्थक रात से ही केंद्रों पर डटे हुए हैं। वक्‍त के साथ चुनावी हार-जीत की उनकी उत्‍सुकता भी बढ़ती जा रही है।

सम्‍भल में 61 प्रधान और 26 बीडीसी के पर‍िणाम घोषित : सम्‍भल ज‍िले में प्रधान पद के लिए मतगणना जारी है। जनपद के 2186 बूथों में से देर शाम तक 453 बूथ के बैलेट पेपर गिन लिए गए थे। इसके तहत 61 प्रधान और 26 बीडीसी के मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। अब तक के रिजल्ट में असमोली के ऐचोडा कम्बोह की प्रधान ने सबसे ज्यादा 1126 मतों से जीत दर्ज की जबकि सम्भल के अख्तयारपुर तगा, गेलुआ चार-चार तथा अलियाकल्यानपुर में छह वोट से क्रमश: सुमन भारती, शीला और रानी देवी ने जीत दर्ज की।

मुरादाबाद के बिलारी में देर रात तक हुई 20 प्रधानों की घोषणा : ब‍िलारी में ग्राम पंचायत सिसौना में श्री इक़बाल ने प्रतिद्वंदी मुशाहिद को महज 5 वोटों से हरा दिया! ब‍िलारी में ग्राम पंचायत मनकुला में आकिल को 490 मत मिले इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी लाखन सिंह को पांच वोटों से हरा दिया। रम्पुरा धतर्रा में संजीव कुमार 372 वोट मिले वहीं उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अखिलेश को 71 वोटों से हरा दिया। सैफपुर जगना से सोमवती को 344 वोट मिले वहीं उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कुसुमलता को 99 वोटों से हरा दिया। ग्राम बनियाठेर में अशोक कुमार को 477 वोट मिले। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी मीरा को आठ वोटों से हरा दिया। मीरा के समर्थकों ने कई बार रीकाउंटिंग भी कार्रवाई। ग्राम नरसरा से विजयी प्रत्याशी रश्मि को 297 वोट मिले, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीलम को एक वोट से हरा दिया। यहांं भी काफ़ी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। नीलम के समर्थकों ने निर्वाचन अधिकारी को रीकाउंटिंग करवाने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया। मोहम्मद सादिक़पुर गांव में विजयी प्रत्याशी सारती को 1070 वोट मिले उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रामादेवी को 277 वोटों से हरा दिया। असालत नगर कलीजपुर गांव में विजयी प्रत्याशी यादराम को 314 वोट मिले। विजयी प्रत्याशी यादराम ने अरविंद को 67 वोटों से हरा दिया। अकबरपुर खास गांव में विजयी प्रत्याशी शिमभू को 284 वोट मिले जबक‍ि कमलेश को 249 वोट मिले। ग्राम गौराशाहगढ़ में धर्मवीर को 326 और मुकेश कुमार को 143 वोट मिले। वहीं विजयी प्रत्याशी धर्मवीर ने मुकेश कुमार को 283 वोटों से हराया। ग्राम मिठनपुरा महेश में अमरवती को 171 और राजवती को 146 वोट मिले। अमरवती ने राजवती को 25 वोटों से हरा दिया। ग्राम जसरथपुर में निरंजन सिंह को 487 और विजेंदर सिंह को 751 वोट मिले। निरंजन सिंह ने विजेंदर सिंह को 264 वोटों से हरा दिया। ग्राम पीपली में मनोज कुमार को 702 वोट मिलेवहीं उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अंजुम जहां को 373 मतों से हरा दिया। ग्राम टांडा अमरपुर में महबूब हुसैन को 515 और जितेंद्र कुमार को 505 वोट मिले। महबूब हुसैन ने जितेंद्र कुमार को 10 वोटों से हरा दिया। ग्राम भिड़वारी में नीलम को 794 में वोट मिले वहीं मनबीर को 151 वोट मिले। नीलम ने मनवीर को 643 वोटों से हरा दिया। ग्राम बगपुरा में विकास यादव को 565 और अजयवीर को 330 वोट मिले। विकास यादव ने अज़हर को 235 वोटों से हरा दिया। ग्राम ग्वारऊ में जगवती देवी को 801 और निर्देश देवी को 617 वोट मिले। जगवती देवी ने निर्देश कुमारी को 184 वोटों से हरा दिया। ग्राम शेरपुर माफ़ी में कुर्बान अली को 640 और शमी उल्ला को 470 वोट मिले। वहीं कुर्बान अली ने शमी उल्ला को 170 वोटों से हरा दिया। ग्राम अहमदाबाद कसौरा मेें ममता रानी को 351 और आशा को 325 वोट मिले। वहीं ममता रानी ने आशा को 26 वोटों हरा दिया। नरूखेडा में रामवती को 272 वोट मिले वहीं सोनम को 195 वोट मिले। रामवती ने सोनम को 77 वोटों से हरा दिया।


(Source Jagran) 


Powered by Blogger.